गोंडा, अक्टूबर 1 -- Gonda News: गोंडा। खेल निदेशालय उप्र और जिला प्रशासन की ओर से दो अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडारोहण के बाद सुबह नौ बजे से बालकों की पांच किमी और बालिकाओं की तीन किमी पैदल चाल प्रतियोगिता स्टेडियम परिसर में करायी जायेंगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि नि:शुल्क प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से एक घंटे पहले स्टेडियम में करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...