गोंडा, सितम्बर 7 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के तिवारी बाजार चौकी अंतर्गत लम्बरदार पुरवा प्राथमिक विद्यालय में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने रसोईघर का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी खाद्य सामग्री चोरी कर ली। सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर रसोईघर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की तहरीर तिवारी बाजार चौकी में दी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है। ग्राम प्रधान शंकर शरण मौर्य ने कहा कि बार-बार हो रही चोरी से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: प्राथमिक विद्यालय सूरा में ताला तोड़कर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...