गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता।  पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ की प्रथम जिला रैली का भव्य शुभारंभ जिला प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ। इस गौरवमयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके मोर और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आशीष कुमार मद्धेशिया  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. डीके मोरे द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्काउट और गाइड के राज्य मुख्यालय संगठन से पधारे रंजीत शर्मा, अरविंद चंद और अनिल सेठ सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने रैली के बारे में बताया कि इस प्रथम जिला रैली में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न ज...