गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: गोण्डा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को गांधी पार्क में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र अंकम ओझा ने की, संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि एडीसी होमगार्ड्स कृष्ण यादव रहे। कम्पनी झंझरी के सहयोग से कम्पनी अध्यक्ष राजेन्द्र दूबे एवं कोषाध्यक्ष पीसी जगप्रसाद यादव ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान सेवानिवृत्त जवान विजयभान मिश्रा और राम सिंह सोनी को अंगवस्त्र, शॉल, धार्मिक ग्रंथ, मिष्ठान, टॉर्च, छाता तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने दोनों जवानों की ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य...