Gonda News: सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में भव्य तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा जागरूकता रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा हरी झण्डी दिखाए जाने के बाद तिरंगा यात्रा सेंट जेवियर्स स्कूल से रवाना होकर अम्बेडकर चौराहा तक गई। रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.