Gonda News: सीसी लिमिट लेकर हड़पी रकम, मुकदमा दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: गोण्डा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा-पन्तनगर के प्रबंधक की तहरीर पर एक ग्राहक के खिलाफ सरकारी धन गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है। प्रबंधक के मुताबिक महरानीगंज, बड़गांव निवासी राजेश कुमार वाल्मीकि ने 15 जून 2022 को बैंक से 1 लाख 99 हजार रुपये की सीसी लिमिट ली थी। आरोप है कि ऋण एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन कर भुगतान नहीं किया और स्टॉक का खुर्द-बुर्द कर दिया। निरीक्षण में मौके पर स्टॉक नहीं मिला, जिससे खाता एनपीए हो गया। बैंक का आरोप है कि तकादा करने गई टीम से आरोपी ने दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी। कार्रवाई न होने पर प्रबंधक ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.