गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कटरा शिवदयालगंज बाजार में आयोजित रामलीला महोत्सव में सोमवार रात पंचवटी, सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि बध की लीला का मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत राम दरबार की झांकी के आरती से हुई। लीला मे पंचवटी में राम-लक्ष्मण और माता जानकी एक वृक्ष के नीचे बैठे थे। इसी बीच रावण की बहन शूर्पणखा पहुंचती है। वह भगवान राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है, मना करने पर वह सीता को हानि पहुंचाना चाहती है। इतने में भगवान राम का इशारा पाकर लक्ष्मण ने सूर्पणखा का नाक-कान काट देते है। यह समाचार लेकर जब रोती हुई सूर्पणखा दण्डक वन में खर-दूषण के पास पहुंची। यह भी पढ़ें- Balia News: रावण-मारीच का हुआ संवाद क्रोध के आवेश में खर और दूषण अपनी सेना के साथ पंचवटी में पहुंच जाते हैं। जहां भगवान राम इन राक्षसों का वध कर...