गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: वजीरगंज। सीएचसी परिसर मेंबनी प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ मंगलवार को सीडीओ दयानंद प्रसाद ने फीता काटकर किया। यह कैंटीन रोली महिला स्वयं सहायता समूह मझरा की रंजना सिंह द्वारा संचालित की जाएगी। संचालिका रंजना सिंह ने बताया कि कैंटीन पर चाय, कॉफी, समोसा, नमकीन, पराठा, पानी, दूध के साथ सादा व स्पेशल थाली की व्यवस्था रहेगी। कैंटीन आम लोगों के लिए खुली रहेगी, मरीजों के तीमारदार सहित अन्य लोग इसका लाभ ले सकेंगे। खाद्य पदार्थों का मूल्य बाजार भाव के अनुरूप रहेगा। इस दौरान सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन भी किया।मौके पर डीडीओ आदित्य तिवारी, बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल, एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, एडीओ आईएसबी पूनम शर्मा, सचिव...