Gonda News: सावन में मांस-मछली की दुकानें बंद कराने की मांग
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोण्डा। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। ज्ञापन भेजकर श्रावण मास में जिले में खुलेआम मांस, मछली व अंडे की बिक्री पर रोक लगाने, प्रमुख शिव मंदिरों की साफ-सफाई, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने बताया कि श्रावण में कार्यकर्ता विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक भी करेंगे। इस दौरान आनंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, धीरू, सत्यदेव पाण्डेय, बाबा जगराम, प्रिंस पंडित, रोशन और दीपक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.