गोंडा, अगस्त 14 -- Gonda News: खरगूपुर। सावन माह के तीसरे शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से दरियांव पुरवा मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां दरियांव पुरवा, अचल नगर, सेवरहा, सेवरही आदि गांवों के साथ ही पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रमुख रूप से लाल साहब सिंह,राजू शुक्ल, बदलू कश्यप, सबलू कश्यप, अशोक, प्रेम कुमार, विनोद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों का कहना है कि हमेशा कजरी तीज के अवसर पर भंडारे का आयोजन होता था मगर बरसात न होने के कारण शुक्रवार को ही आयोजन किया गया। रात कोअच्छी बारिश हो गई है जिसे किसान और आयोजक भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...