गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को स्कीम वर्कर समन्वय समिति देवीपाटन मंडल के बैनर तले आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया व अन्य कामगारों ने कचहरी स्थित टीन शेड के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी ने की। संचालन पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के महामंत्री ईश्वर शरण शुक्ल ने किया। संयोजक दिलीप शुक्ल ने कहा कि महिला कर्मियों को न्यूनतम वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। मंडल प्रभारी प्रदीप तिवारी ने आशा कर्मियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, रसोइयों को 12 माह का मानदेय और समूह सखियों के लंबित भुगतान की मांग उठाई गई। यह भी...