Gonda News: साइबर ठगी की पीड़िता को वापस दिलाए 30 हजार
गोंडा, जुलाई 18 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। स्थानीय थाने के साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से ऑनलाइन ठगी की शिकार बरौली बाजार निवासी मालती देवी को बड़ी राहत मिली। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक और संबंधित इंटरमीडियरी से समन्वय स्थापित कर ठगी गई 30 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करवा दी। मालती देवी के क्रेडिट कार्ड से एक अज्ञात लिंक के माध्यम से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश यादव, कांस्टेबल मोहम्मद अर्शिल तथा कांस्टेबल इन्द्रजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.