गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: नवाबगंज। कस्बे के संचरही मोहल्ले में गर्भवती महिला ने अपने ससुर, ननद और जेठानी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर देकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। संचरही मोहल्ला निवासी हिना हयात के अनुसार गुरुवार देर रात उसके ससुर मुश्ताक अहमद, ननद नूरेन अहमद तथा जेठानी सना खातून ने एकजुट होकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट और धक्के देकर गिरा दिया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- गर्भवती से मारपीट में पति समेत आठ पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...