गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: वजीरगंज। ब्लॉक क्षेत्र के जमुनहा के पूर्व प्रधान जनार्दन शुक्ल (90) की मंगलवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। उनके पुत्र सविंदर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने किसी काम से सुबह कमरे में जाने के लिए दरवाजा खोल कर कदम अंदर रखा कि तभी कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने सांप को पहचाना और परिजनों को बताया। लोग उन्हें सीएचसी वजीरगंज ले गए जहां उनकी प्राथमिक इलाज के दौरान स्थित बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान के दो पुत्र, चार पौत्र सहित भरा पूरा परिवार है। पूर्व प्रधान के मौत की सूचना पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...