Gonda News: सर्पदंश से चार साल के मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। गोंडा में उमस भरी गर्मी के बीच बारिश से जिले में सर्प दंश की घटनाएं बढ़ी हैं। आए दिन सर्पदंश की घटनाएं सामने आ रही है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे दत्तई के मजरा बढ़ई पुरवा के चार वर्षीय बालक शिवांश पांडेय पुत्र श्रवण कुमार की रविवार की रात सर्प दंश से मौत हो गई जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। बढ़ई पुरवा के रहने वाले श्रवण कुमार पाण्डेय रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर बाहर परिवार के साथ ही परदेश (लुधियाना ) में रहते हैं। सात जुलाई को बहन की शादी में पत्नी बच्चे सहित घर पर आये हुए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह लुधियाना चले गए थे, जबकि पत्नी बिटटू पांडेय, बेटा शिवांश पांडेय व बेटी वैष्णवी पांडेय यही पर रुके हुए थे। कुछ दिन बाद जाना था। परिवार वालों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.