गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में चिकित्सकों ने सर्जरी कर 15 किलोग्राम वजन का गर्भाशय निकालने में सफलता हासिल की है। सर्जरी वरिष्ठ चिकित्सक व असिस्टेंट प्रोफेसर डा. डीएन सिंह के नेतृत्व में की गई। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भाशय का इतना अधिक बढ़ जाना और उसे शल्य चिकित्सा के माध्यम से निकालना चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है। इसमें विशेष अनुभव, सर्जिकल दक्षता और अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता होती है। डा. डीएन सिंह ने अपनी टीम के साथ इस जटिल आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मेडिकल कालेज में इस सर्जरी को चिकित्सा सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...