गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोण्डा। शहर के उतरौला रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में किसानों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में किसानों के बैठने के लिए बनाए गए नीलामी चबूतरे की टीन शेड जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे धूप और बारिश में उन्हें खुले में बैठकर अपनी उपज बेचनी पड़ती है।मंडी में आने वाले किसानों का कहना है कि यहां व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अनिल,राम शरन,जोगेंद्र, रमजान, अवनीश, त्रिलोकी, राम लोचन, नंद किशोर, जमालुद्दीन, गरीबे गौतम, राम निहाल सहित अन्य किसानों का कहना है कि चबूतरा तो बना है, लेकिन उस पर किसानों से ज्यादा बिचौलियों का कब्जा रहता है। ये बिचौलिए कमीशन के आधार पर किसानों की उपज बिकवाते हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। किसानों ने समस्य...