गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: गोण्डा। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों पर डीपीआरओ जीडी जैन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही और नियमित सफाई कार्य न करने के आरोप में अलग अलग ब्लॉकों के दो सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इटियाथोक ब्लॉक के फरेंदा कानूनगो में तैनात राम बक्श पर गांव की गलियों और सार्वजनिक मार्गो पर गंदगी व झाड़-झंखाड़ होने की शिकायत मिली थी। वहीं झंझरी ब्लॉक के खिराभा गांव में तैनात मीना वाल्मीकि पर ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने, नालियों की सफाई न कराने और गांव में गंदगी फैलने का आरोप है। डीपीआरओ ने दोनों कर्मचारियों को संबंधित एडीओ पंचायत के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कागजों तक सीमित स...