Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 23 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौहानी निवासी रीता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 14 अक्टूबर को उनके पति संदीप ओझा (30) पुत्र राजबहादुर अपनी बाइक से अशोक मिश्र के साथ तरबगंज से दुर्जनपुर घाट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह चन्द्रमणि तिवारी की दुकान के सामने रानीपुर पहाड़ी के पास पहुंचे, पीछे से गलत साइड में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप बाइक समेत गिर गए और सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नवाबगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के बाद 15 अक्तूबर को एम्बुलेंस से घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.