गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अनभुला निवासी रिंकू सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है कि रविवार शाम को भाई सन्तोष कुमार सिंह गन्ना सर्वे करने के बाद चन्दापुर डाक खाने के पास पटरी पर सड़क पर खडे थे। इसी बीच अज्ञात चालक ने मोटर साइकिल को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भाई को टक्कर मार दी। हादसे में घायल संतोष कुमार सिंह को जिला चिकित्सालय में डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात बाइक के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...