गोंडा, अगस्त 14 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। ससुराल जा रहा एक बाइक सवार सड़क हादसे में बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। सालपुर निवासी रवि वर्मा शुक्रवार को बाइक से धानेपुर थाना क्षेत्र के बरईपारा धनोहरी गांव में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने जा रहा था।कस्बा धानेपुर में पहुंचा था इसी दौरान बाइकों की भिड़ंत हो गई जिससे रवि वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 के सिपाही विपिन कुमार व चालक होमगार्ड देवी प्रसाद शुक्ला मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मुजेहना भिजवाया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...