Gonda News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के पूरे सेमरातर निवासी दीपक कश्यप (24) अपने मित्र मुकेश के साथ बाइक से आटा बाजार जा रहे थे। गांव और बाजार के बीच टू-लेन मार्ग पर पंचम पुरवा के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक कश्यप को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.