Gonda News: सड़क हादसे में घायल स्कूल प्रबंधक की मौत
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बढ़या बनकसिया गांव निवासी विनय यादव (35) वर्ष की दो दिन पूर्व मनकापुर थाना क्षेत्र के मद्दो भट्ठा के पास दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार को एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक विनय यादव मद्दौ भट्ठा स्थित जेपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक थे। विनय की मौत से पत्नी बिंदू रानी पिता जमुना प्रसाद, बेटी पलक, व बेटा प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.