Gonda News: सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र ने दम तोड़ा
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीएम श्री विद्यालय बनगाई रुपईडीह में कार्यरत शिक्षामित्र राजेश्वरी देवी (57) पत्नी राम गोविंद गुप्ता करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके बलरामपुर गई हुई थी। वहां से वापस आते समय इटियाथोक के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर तैनात चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान राजेश्वरी की मृत्यु हो गई। शिक्षामित्र के मृत्यु की सूचना पर बीईओ शशांक कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय ,अजीत तिवारी, अंकित तिवारी,आनंद मोहन पाठक, राम प्रकाश राव,प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.