Gonda News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। बाइक से टक्कर से घायल हुई वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रंट के खालिया के रहने वाले लवकुश जायसवाल के मुताबिक सात जुलाई को रात दस बजे खाना खाकर उसकी मां पतिराजी व उसके चाचा सीताराम जायसवाल के साथ पैदल शुक्लागंज दुकान पर सोने जा रही थी। शुक्लागंज की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने तेज गति से और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम गोंडा चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.