गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। ग्राम पंचायत चिलबिला खत्तीपुर के मजरे चिलबिला डिहवा, चिलबिला खत्तीपुर एवं बनकटी में लंबे समय से लंबित संपर्क मार्गों तथा विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है । मांगे पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन में बताया गया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालय से विनोद यादव की दुकान तक लगभग 250 मीटर मार्ग, गंगाधाम रेलवे स्टेशन से गोंडा-बहराइच हाईवे की लिंक रोड तक लगभग 250 मीटर मार्ग, तीरथ राज तिवारी के घर से पक्की डामर लिंक रोड को जोड़ने वाला मार्ग, प्राथमिक विद्यालय से...