गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता।कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के प्रतापपुर टिकुरी गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. इमरान मोईद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालिका की पहचान आरोही (7) पुत्री अर्जुन निवासी प्रतापपुर टिकुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...