गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोंडा। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौव्वा टेपरा के मजरा श्रीपाल पुरवा में सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। झाड़ियों के कारण सड़क पर दिखाई नही देता है। जिससे आमने-सामने आने वाले वाहनों को समय पर देख पाना मुश्किल हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द झाड़ियों की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gonda News: सड़क पर डेरा जमाए मवेशी, हादसों को दे रहे दावत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...