गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। पौराणिक स्थल सकरौरा घाट पर व्याप्त गंदगी को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठी है। भाजपा के जिला सह संयोजक, आपदा राहत विभाग, अवध क्षेत्र गोंडा मुकेश वैश्य ने अन्य लोगों के साथ बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सकरौरा घाट स्थित सगरा तालाब में भारी गंदगी जमा है। इससे धार्मिक स्थल की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। आगामी दिनों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेले का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में तालाब और घाट परिसर में गंदगी बनी रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया है। इसमें कार्तिक पूर्णिमा मेले से...