Gonda News: संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस आरक्षण दिवस के रूप में मनाया
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस आरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने की। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। बताया कि 26 जुलाई 1902 को कोल्हापुर के शासक महाराजा छत्रपति साहू महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया था। इससे समाज में सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व की शुरुआत हुई। यही भावना आगे चलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से संविधान में समान अवसर और सामाजिक न्याय के सिद्धांत के रूप में मजबूत हुई। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: संविधान के सम्मान से ही सुरक्षित रहेगा लोकतंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.