Gonda News: श्रावस्ती भ्रमण के लिए पहुंचे गोंडा के 59 रेल कर्मी
गोंडा, सितम्बर 28 -- Gonda News: गोंडा। गोंडा परिक्षेत्र स्थित विभिन्न विभागों में कार्यरत 59 कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कर्मचारी कल्याण निधि से निशुल्क श्रावस्ती भ्रमण शिविर का आयोजन किया। कर्मचारियों को श्रावस्ती स्थित प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण एवं दर्शन कराया । इस दौरान कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेम्पल, कोरियन टेम्पल तथा दिगंबर जैन शंभनाथ मंदिर आदि महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया और उनके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- भिक्षुओं ने पूजा कर पर्यटकीय सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने पर दिया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.