Gonda News: श्रद्धा भक्ति से मना गुरुनानक देव का ज्योति-जोत गुरु पर्व
गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर के प्राचीनतम गुरुद्वारा बड़गांव साहिब में सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का ज्योति-जोत गुरु पर्व श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर तेरह दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का बुधवार को गुरु के लंगर के साथ समापन हुआ। गुरुद्वारा प्रधान सरदार राजेन्द्र सिंह भाटिया ने बताया कि ज्योति-जोत पर्व पर गुरुनानक नाम लेवा संगतों का गुरु घर में माथा टेकने का सिलसिला प्रातःकाल से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया, जिसमें रागी जत्थे ने गुरुवाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। तेरह दिनों तक संगत ने अपने से बिछड़े बुजुर्गों एवं परिवारीजनों की आत्मिक शांति के लिए प्रतिदिन श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया और सामूहिक अरदास की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.