गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: गोंडा। श्रद्धालुओं को लेकर गोंडा से अयोध्या के लिए रोडवेज की 40 बस दोपहर बाद 4 बजे तक रवाना हुईं । सुबह से ही निरीक्षकों और कर्मचारियों की टीम ने श्रद्धालुओं को बस में सवार होने में काफी सहयोग किया। इसके अलावा बसों के संचालन में भी विभाग के निरीक्षकों और कर्मचारियों ने काफी अहम भूमिका निभाई। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि बसों का संचालन समय से किया जा रहा है। निरीक्षकों और कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। जिन्हें निर्देशित किया गया है कि यात्रियों का बराबर सहयोग करें। इसके अलावा महिला यात्रियों के लिए भी महिला कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि जिस तरफ की अधिक सवारी निकलती है। उसी तरफ बसों का संचालन तत्काल कर दिया जाता है ।

हिंदी हिन्...