गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। आरटीओ कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में रविवार को स्कूली वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. फर्रुख सगीर मेडिकल ऑफिसर के नेतृत्व में डॉ. अमित तिवारी, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. कामता प्रसाद शुक्ला और उनकी स्टाफ टीम ने 157 स्कूली वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने चालकों की दृष्टि क्षमता, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कीं। जांच के दौरान चालकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, आंखों की देखभाल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए चालकों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सुदिती में विभिन्न स्कूलों...