गोंडा, अगस्त 18 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सावन मास के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार को शिवध्वज के साथ बाबा भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा चौक बाजार गोलागंज स्थित तिवारी बाबा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पहुंचेगी और इसके बाद कथा स्थल गोनार्द लॉन पहुंचकर समाप्त होगी। संतोष कुमार सोनी ने बताया कि 20 से 27 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह छह से नौ बजे तक सवा लाख पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा। शाम सात से रात 10 बजे तक रविशंकर महाराज गुरुभाई के सानिध्य में शिव महापुराण कथा होगी। तैयारियों को लेकर मंगलवार को तिवारी बाबा मंदिर में बैठक हुई। इसमें संतोष कुमार सोनी, कैलाशनाथ गुप्ता, संदीप मेहरोत्रा, दीपक मराठा, राकेश कसौधन, शिव शंकर सोनी, शिवकुमार सोनी, देवेंद्र स...