गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा। शिया समुदाय द्वारा मोहर्रम का अंतिम अलम, ताबूत और जुलजनाह का जुलूस गुरुवार रात 10 बजे निकाला जाएगा। इसको लेकर शिया मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसएएच आबिदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 6 रबीउल अव्वल को अलम, ताबूत और जुलजनाह का जुलूस इमामबारगाह हुसैनिया रकाबगंज, निकट सिटी डाकघर से शुरू होगा। जुलूस मरसिया व मातम करते हुए वीर अब्दुल हमीद चौराहा, फैजाबाद रोड से होते हुए बनवरिया स्थित इमामबाड़ा में समाप्त होगा। कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि जुलूस मार्ग में बिजली, टेलीफोन व नेटवर्क केबल के तारों से उत्पन्न अवरोधों को समय से दूर कराया जाए। साथ ही जुलूस के दौरान आगे-पीछे पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस सं...