Gonda News: शादी का झांसा देकर युवती को दोबारा भगा ले गए
गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती को दोबारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी लड़की को करीब सालभर पहले एक युवक भगा ले गया था। जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाना पर दर्ज हुई और न्यायालय में पेशी की तिथि निश्चित हुई। न्यायालय में लड़की पेशी पर उपस्थित न हो इसके खातिर आरोपी अपने बुआ के लड़के के सहयोग से उसकी बेटी को शादी करने का झांसा देकर दोबार भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कमलेश वर्मा व अंकित वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.