गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: खरगूपुर। युवती को भगा ले जाने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी19 वर्षीय बेटी को बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत खालगंज नेजाभार गांव के विवेक कुमार शादी करने के लिए कहीं लेकर चला गया है।काफी खोजबीन के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...