गोंडा, नवम्बर 6 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। दुर्जनपुर में देशी शराब की दुकान पर पैसे मांगने पर एक युवक ने सेल्समैन को लाठी-डंडे से पीट दिया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपसराय निवासी विशाल सिंह पुत्र रामकरन सिंह दुर्जनपुर में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। आरोप है कि पांच नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर घाट निवासी रवि सोनी पुत्र मुनीश उसकी दुकान पर आया। उसने देशी शराब ली, पैसे मांगने पर वह अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगा। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ...