गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: बभनान, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किसान पीजी कॉलेज बहराइच तथा एलबीएस गोंडा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। के डी सी बहराइच टीम विजेता और एलबीएस गोंडा उप-विजेता टीम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीके शुक्ल ने किया। इस अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में कुल पांच कॉलेजों कीटीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें नंदिनी नगर पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, बहराइच, एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर, आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बभनान, गोंडा तथा एल...