गोंडा, अक्टूबर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद एवं भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गोण्डा के विकास में कायस्थ समाज के योगदान को देखते हुए समाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मांगपत्र में कहा गया है कि कायस्थ समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के महापुरुषों ने देश के निर्माण में योगदान दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सांसद के संसदीय क्षेत्र गोण्डा में करीब 50 से 60 हजार कायस्थ परिवार निवास करते हैं। दूरदराज क्षेत्रों से मुख्यालय आने वाले समाज ...