गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमिलिया मिश्र में कथित अनियमितताओं की जांच अब दो जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच खुले टकराव में बदल गई है। सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी भी मैदान में उतर आए हैं। वायरल ऑडियो में डीपीओ संजय कुमार डीपीआरओ को कथित रूप से अपशब्द कह रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद डीपीओ ने वीडियो जारी करके माफी मांगी है। बताया जा रहा है शिकायतकर्ता मुकेश तिवारी से फोन पर बातचीत के दौरान डीपीओ कथित तौर पर डीपीआरओ के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान भुगतान के नाम पर कमीशन लेने का आरोप भी लगाया गया है। शनिवार को डीपीओ संजय कुमार ने वीडियो जार...