गोंडा, अक्टूबर 1 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। चित्रांश कल्याण समिति का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन टाउन हॉल बुधवार देरशाम किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्येंद्र सिन्हा रहे। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर सगंठन विस्तार हुआ। इसमें डॉ. एसपी श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का संयोजक, बलराम कुमार कुंवर श्रीवास्तव को बलरामपुर का संयोजक मनोनीत किया गया। प्रदेश स्तर संयोजन समिति में अनिल श्रीवास्तव को सहसंयोजक, सुशील श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, मनीष सिंह श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव को बनाया गया। वन मंत्री डॉ. सक्सेना और क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने गोंडा जनपद के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू ईश्वर शरण श्रीवास्तव के पुत्र आनंद शरण, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, पंकज...