गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। उम्रभर नौकरी की आस में सेवा देने वाले वन निगम के स्केलर कर्मचारियों के सामने अब बुढ़ापे में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भविष्य सुरक्षित करने की उम्र में उन्हें अपनी नौकरी बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जिले में उत्तर प्रदेश वन निगम के करीब 50 स्केलर कर्मचारी सेवा में बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार आउटसोर्सिंग के जरिए नई भर्ती करके पुराने कर्मचारियों को हटाना चाहती है। स्केलर कर्मचारी सरजू प्रसाद मिश्रा का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों की उम्र और वर्षो की सेवा को ध्यान में रखते हुए राहत देनी चाहिए। लंबे समय तक काम करने के बाद बुढ़ापे में रोजगार के लिए भटकना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। वीरेंद्र प्रसाद तिवारी, सरजू प्रसाद मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों...