गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: वजीरगंज। ब्लॉक परिसर स्थित सरकारी कृषि बीज भंडार पर गेहूं व सरसों के बीज आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। गोदाम प्रभारी नेहा मौर्य ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसान आधार कार्ड और मोबाइल के साथ आकर बीज की बुकिंग कराकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम पर 250 कुंतल प्रमाणित गेहूं बीज के 625 पैकेट आए हैं, जो 1000 रुपये प्रति बोरी 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कीटनाशक दवा के साथ दिए जा रहे हैं। वहीं 68 कुंतल आधारीय गेहूं बीज के 160 पैकेट एक पैकेट 40 किलो का आए हैं, जो दवा के साथ 1050 रुपये प्रति बोरी की दर से वितरित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: राजकीय गोदामों से क्रय करें बीज, पाएं अनुदान मिनी किट में सरसों का तीन कुंतल बीज आया था, जिसमें दो कुंतल ब...