Gonda News: लेखपालों की हड़ताल से 4307 प्रमाणपत्र अटके
गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। लेखपालों की हड़ताल से तहसील में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र जारी होने का काम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार तक 4307 प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित थे। वहीं, आईजीआरएस और ऑनलाइन शिकायतों के 635 मामले भी निस्तारण की राह देख रहे हैं। लंबित आवेदनों में 2033 आय, 1312 निवास और 962 जाति प्रमाणपत्र शामिल हैं। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र तिवारी और फैय्याज अहमद ने कहा कि मांगों पर विचार होने तक हड़ताल जारी रहेगी। लेखपालों के हड़ताल पर जाने से विभिन्न जांचों और शिकायतों के निस्तारण का काम भी प्रभावित है। इससे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों और नौकरी के अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.