गोंडा, सितम्बर 12 -- Gonda News: परसपुर। करनैलगंज विस के गोपालग्राम मंडल अंतर्गत ठकुरापुर शक्तिकेंद्र पर शनिवार को लाभार्थी संपर्क अभियान आयोजित हुआ। विधायक अजय सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। कहा कि प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन सहित योजनाओं से जरूरतमंदों को आर्थिक संबल मिल रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवनाथ सबिता, शक्तिकेंद्र संयोजक मिलाप चंद्र गोस्वामी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...