गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण करने वाले उचित दर विक्रेताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लंबित लाभांश, बोरा मद और वर्षों पुराने बकाये का भुगतान न होने से नाराज कोटेदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामप्रताप तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे विक्रेताओं ने कहा कि वे शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन और आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर रहे हैं। नियमानुसार वितरण के बाद लाभांश की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जानी चाहिए, लेकिन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के 118 उचित दर विक्रेताओं का भुगतान अब तक लंबित है। अधि...