गोंडा, सितम्बर 20 -- Gonda News: बभनान, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की ओर से शनिवार को विधानसभा गौरा क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय बभनान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश की नामी 32 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी कंपनियां योग्य और अनुभवी युवाओं का चयन कर रही हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेले में 3921 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 1675 अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रोजगार मेले में 532 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र वहीं 12 चयनित युवाओं को विधायक ने मंच से ऑफर लेटर वितरित किए। प्राचा...