Gonda News: रोजगार मेला में 107 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस पर सोमवार को आईटीआई में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने चयनित 107 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रोजगार मेले का आयोजन हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण एवं कौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए किया गया। कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह, दीपक खरे, एमएसएमई मैनेजर कौशल विकास अविनाश प्रताप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त, एबीवीपी के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला मौजूद रहे। मेले में अमेजॉन, यूनीक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, सिस्का इलेक्ट्रिकल, ब्राइट फ्यूचर, संभव फाउंडेशन सहित कुल 12 कंपनियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kanp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.